दस दिनों के अंदर दिखेगी पुलिस की हनक: डीजीपी

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार बेहतर काम कर रहे हैं. 10 दिनों के भीतर बेगूसराय मे बेहतर पुलिसिंग व उनकी हनक दिखायी देगी. इसके लिए आवश्यक निर्देश के साथ टिप्स भी दिये गये हैं. आधे घंटे की बैठक के बाद वे लौटने से पूर्व पत्रकारों […]

विज्ञापन

बेगूसराय : पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार बेहतर काम कर रहे हैं. 10 दिनों के भीतर बेगूसराय मे बेहतर पुलिसिंग व उनकी हनक दिखायी देगी. इसके लिए आवश्यक निर्देश के साथ टिप्स भी दिये गये हैं. आधे घंटे की बैठक के बाद वे लौटने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे रविवार की रात करीब 11 बजे बेगूसराय एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों के साथ आधे घंटे तक आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. इस बैठक में डीआइजी विकास वैभव भी मौजूद रहे.
उनके आगमन की सूचना जिले के एसपी अवकाश कुमार को 20 मिनट पहले मिली. डीजीपी के अचानक बेगूसराय पहुंचने की सूचना से महकमे में खलबली मच गयी. एसपी कार्यालय से आसपास के थानाें और सभी एसडीओपी को उनके आगमन की सूचना दी गयी. आनन-फानन में कई थानाें के अध्यक्ष एसपी कार्यालय पहुंच गये.
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एसपी कार्यालय में पुलिस के वरीय अधिकारियों के अलावा कई थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग को लेकर अपराधियों के खिलाफ और सख्त होने की जरूरत बतायी. उन्होंने कहा बेहतर पुलिसिंग के लिए पब्लिक फ्रेंडली होना भी जरूरी है. आपराधिक घटना की सूचना मिलने के बाद आप कैसे एक्शन में आते हैं, यह मायने रखता है. उन्होंने अपेक्षा की कि जिले की पुलिस हमेशा एक्शन मोड में दिखे.
डीजीपी ने जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक के दौरान समीक्षा की. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि बेगूसराय में 10 दिनों के अंदर बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी. डीजीपी ने कहा कि सरकार अपराध को लेकर सख्त है और वह चाहती है कि अपराधी भागते नजर आएं. इसके लिए जरूरी है कि पुलिस भी दौड़ती नजर आये. डीजीपी ने कहा कि बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार बेहतर पुलिसिंग के लिए पहले भी प्रयास करते थे और आज भी उनका कार्य अच्छा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन