582 कार्टन शराब बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मटिहानी : थाना क्षेत्र अंतर्गत छितरौर गंगा दियारा क्षेत्र से मटिहानी थाना व नयागांव थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कंटेनर ट्रक पर लदा 582 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. मटिहानी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि छितरौर गंगा घाट में ट्रक खाली करने की सूचना मिली थी. वरीय […]
विज्ञापन
मटिहानी : थाना क्षेत्र अंतर्गत छितरौर गंगा दियारा क्षेत्र से मटिहानी थाना व नयागांव थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कंटेनर ट्रक पर लदा 582 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. मटिहानी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि छितरौर गंगा घाट में ट्रक खाली करने की सूचना मिली थी.
वरीय अधिकारी के निर्देश पर मटिहानी और नयागांव की पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गयी. पुलिस को देख कर 8 -10 लोग भागने लगे. जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन सिर्फ ट्रकचालक ही पकड़ा जा सका. जब्त शराब और पकड़े गये चालक को थाना परिसर में लाया गया है.
चालक मो अकरम पिता मो हकीम उल्लाह, ग्राम मकदूमपुर, पोस्ट महनी, थाना दुधारा, जिला संतकबीर नगर यूपी का रहने वाला है. कंटेनर के अलावा पुलिस ने मौके पर से एक बिना नंबर पिकअप वैन,काला रंग का एक अपाची एवं एक सीडी 100 बाइक नंबर की बरामद की है. छापेमारी दल का नेतृत्व नयागांव थाना अध्यक्ष यशोदानंद पांडेय एवं मटिहानी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा कर रहे थे.
छापेमारी में मटिहानी थाना एसआइ गोरेलाल सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. मटिहानी थाना पहुंच कर सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने थाना अध्यक्ष से जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










