24 कैमरों से होगी बेगूसराय स्टेशन की निगहबानी

Updated at : 28 May 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
24 कैमरों से होगी बेगूसराय स्टेशन की निगहबानी

बेगूसराय : यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर रहनेवाले भारतीय रेल बेगूसराय एवं बरौनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को और भी पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का काम कर रही है. बेगूसराय रेलवे स्टेशन के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को और भी ज्यादा दुरुस्त करने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे को लगाने […]

विज्ञापन
बेगूसराय : यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर रहनेवाले भारतीय रेल बेगूसराय एवं बरौनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को और भी पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का काम कर रही है. बेगूसराय रेलवे स्टेशन के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को और भी ज्यादा दुरुस्त करने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे को लगाने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले महीने से ही सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की कवायद शुरू कर दी जायेगी.
उच्च सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशनों पर लगाये जा रहे सीसीटीवी : भारतीय रेल द्वारा देश के ए-ग्रेड एवं उच्च सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कार्य कर रही है. इसमें बेगूसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने में शामिल है. महीने दिन पूर्व ही टेलीकॉम विभाग के द्वारा सीसीटीवी लगाये जानेवाले रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया जा चुका है. सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए एक निजी कंपनी के साथ बाउंडिंग भी की जा चुकी है.
संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखेगा सीसीटीवी कैमरा : सीसीटीवी कैमरा लगाने का एक मात्र मकसद रेलवे का यात्रियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का है. इसी संदर्भ में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. मुख्य रूप से सीसीटीवी कैमरा यात्रियों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा.
कैमरे लगाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयीं : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 24 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके सारी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयीं. स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर एक नंबर प्लेटफॉर्म, दो नंबर प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, स्टेशन का पूर्वी एवं पश्चिमी भाग, मालगोदाम, दक्षिणी साइड तक सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. ये कैमरे हर गतिविधियों पर नजर रखेगा.
आरपीएफ के पास होगा कैमरे का कंट्रोल
सीसीटीवी कैमरे से लैस बेगूसराय रेलवे स्टेशन का कंट्रोल आरपीएफ के पास होगा. आरपीएफ पोस्ट के अंदर ही सीसीटीवी कैमरे के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया जायेगा. इन कंट्रोल रूम में तीन शिप्ट में आरपीएफ के पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. जरा-सा भी असामाजिक हरकत करने पर सीसीटीवी को कंट्रोल कर रहे कर्मी अपने अधिकारी को सूचित कर त्वरित उच्चतम कार्रवाई करेंगे.
बरौनी जंक्शन पर लगेंगे 35 सीसीटीवी कैमरे
बेगूसराय के साथ ही बरौनी जंक्शन पर भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरौनी जंक्शन में प्लेटफॉर्म की संख्या अधिक होने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी अधिक लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन