ePaper

समय पर प्रतिवेदन नहीं भेजने से होती है कठिनाई

Updated at : 26 Apr 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर प्रतिवेदन नहीं भेजने से होती है कठिनाई

बेगूसराय : जिला व सत्र न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह के प्रकोष्ठ में किशोर न्याय परिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट रघुवीर प्रसाद एवं सदस्य उमेश चौधरी व लता कुमारी सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए. बैठक में किशोर न्याय परिषद में मामले के निष्पादन में हो रही कठिनाइयों […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिला व सत्र न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह के प्रकोष्ठ में किशोर न्याय परिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट रघुवीर प्रसाद एवं सदस्य उमेश चौधरी व लता कुमारी सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए.

बैठक में किशोर न्याय परिषद में मामले के निष्पादन में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की गयी. जिसमें सबसे अहम थानाध्यक्ष द्वारा किशोर अपचारी के सामाजिक पृष्ठभूमि का प्रतिवेदन समय पर नहीं भेजने का रहा. इसके अतिरिक्त सबसे अहम दूसरा मुद्दा सुरक्षा का रहा.
किशोर न्याय परिषद की ओर से कार्यालय की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षा गार्ड की मांग की गयी. इसके अतिरिक्त मूल रिकॉर्ड से अंतिम प्रपत्र एवं केस डायरी किशोर न्याय परिषद नहीं भेजने का भी मामला चर्चा में रहा. क्योंकि इस कारण मामले का निष्पादन नहीं हो पा रहा है. इसके अतिरिक्त कहीं अहम मुद्दे पर चर्चा की. जिला जज ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निदान का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन