अपहृत व्यक्ति का शव बछवाड़ा के गंगा दियारे से बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित दुलारपुर दियारे के गंगा के किनारे बुधवार की दोपहर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एक मछुआरे का सड़ा गला शव बरामद किया है. मृत व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव निवासी स्व राजो सहनी के 40 वर्षीय पुत्र राज कुमार सहनी के […]
विज्ञापन
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित दुलारपुर दियारे के गंगा के किनारे बुधवार की दोपहर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एक मछुआरे का सड़ा गला शव बरामद किया है.
मृत व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव निवासी स्व राजो सहनी के 40 वर्षीय पुत्र राज कुमार सहनी के रूप में की गयी है. बताते चलें कि बुधवार की दोपहर स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी फसल देखने के लिए जब दुलारपुर दियारा पहुंचे तो गंगा के किनारे सड़ी गली लाश को देखा.
धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गया. वही ग्रामीणों ने बछवाड़ा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी . बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि मोहद्दीनगर इलाके के मछुआरे इस इलाके में मछली मारने के लिए आते रहते हैं.
विगत 18 अप्रैल को मोहद्दीनगर थाना में थाना कांड संख्या 63/19 के तहत मृतक के परिजनों ने अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था. बछवाड़ा थाने की पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी. परिजनों ने मृतक के कपड़े से पहचान की. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.
D
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










