ePaper

विश्व यक्ष्मा दिवस पर लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

Updated at : 26 Mar 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व यक्ष्मा दिवस पर लोगों ने निकाली जागरूकता रैली

बेगूसराय : विश्व यक्ष्मा दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ आनंद शर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जागरूकता रैली सदर अस्पताल से निकल कर नगरपालिका चौक, थाना चौक, […]

विज्ञापन

बेगूसराय : विश्व यक्ष्मा दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली को सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ आनंद शर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

जागरूकता रैली सदर अस्पताल से निकल कर नगरपालिका चौक, थाना चौक, हीरा लाल चौक होते हुए वापस सदर अस्पताल में समाप्त किया गया. जागरूकता रैली के बाद सदर अस्पताल स्थित यक्ष्मा कार्यालय परिसर में एनएम, एएनएम व एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं के बीच सभा आयोजित की गयी.
इस सभा को संबोधित करते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व यक्ष्मा दिवस प्रत्येक साल 24 मार्च को मनाया जाता है. लेकिन इस बार 24 मार्च को रविवार दिन होने के कारण सोमवार 25 मार्च को राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में मनाया गया.
पूर्ण अवधि का दवा सेवन करने से टीवी से मिलती है मुक्ति :सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ आनंद शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जांचोपरांत टीवी पाये जाने पर पूर्ण अवधि का दवा जरूर सेवन करें. बीच में ही दवाई का सेवन रोकने से समस्याएं बढ़ सकती है.
अधूरे उपचार से ड्रग रेसिस्टेंट टीवी, एमडीआर टीवी हो सकती है.उन्होंने कहा कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख ना लगना और वजन घटना टीवी का लक्षण हो सकता है.
टीवी का संपूर्ण इलाज सदर अस्पताल में मुफ्त : एसीएमओ डॉ वीरेश्वर प्रसाद व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ हरेराम कुमार ने कहा कि टीवी के जीवाणु खांसने और छीकने से फैलते हैं. टीवी मरीज को खांसते समय मुंह को रूमाल या साफ कपड़ा से ढक लें. उन्होंने कहा कि टीवी का संपूर्ण इलाज सदर अस्पताल के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में होता है.
कार्यक्रम में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह,डॉ अखिलेश कुमार,डॉ गोपाल मिश्र,यक्ष्मा केंद्र कर्मी संजय कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार कर्ण, राकेश कुमार, कामरान इकबाल के साथ ही एनएम,एएनएम व एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राएं शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन