पीएम श्रमयोगी मान धन योजना शुरू
Updated at : 06 Mar 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : गरीब, नि:सहायों का उत्थान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी श्रमयोगी मान धन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से पूरे देश में की. इसी कड़ी में मंगलवार को कारगिल विजय भवन में कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी जे प्रियदर्शनी ने दीप जला कर किया. इस योजना के अंतर्गत असंगठित मजदूर […]
विज्ञापन
बेगूसराय : गरीब, नि:सहायों का उत्थान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी श्रमयोगी मान धन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से पूरे देश में की. इसी कड़ी में मंगलवार को कारगिल विजय भवन में कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी जे प्रियदर्शनी ने दीप जला कर किया.
इस योजना के अंतर्गत असंगठित मजदूर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले जैसे घरेलू कामगार, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, रिक्शाचालक, ठेला चालक, ड्राइवर, गली में फेरी लगाने वाले, कूड़ा बीनने वाले, भूमिहीन श्रमिक, चर्म हस्त करघा, कंसार और ब्यूटीशियन ऐसे रोजगार करने वाले मजदूरों को इस योजना का लाभ मिलेगा.
जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के ऐसे मजदूर निबंधन करा आर्थिक संरक्षण पेंशन का लाभ ले सकते हैं. इसके तहत प्रत्येक महीना पचपन रुपया असंगठित कामगारों को जमा करना होगा उपरांत पचपन रुपये केंद्र सरकार जमा करेगी.
60 वर्ष उपरांत कामगारों को तीन हजार प्रति महीना पेंशन राशि मृत्यु तक मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिये एलआइसी ऑफिस, भारतीय स्टेट बैंक तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे कामगारों के लिए पहले कभी कोई ठोस श्रमनीति नहीं थी.
प्रधानमंत्री ने यह योजना लाकर गरीब, नि:सहाय को आंतरिक शक्ति प्रदान करने का काम किया है. बताते चलें कि इस योजना से देश के अंदर लगभग बीस करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा. वैसे कामगार जिनका पहले से ही पीएफ, इएसआइ तथा एनपीएस जमा हो रहा हो वैसे कामगार इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे.
कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट अहमदाबाद से दिखाया गया. मौके पर श्रम अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, वंदना सिंह, एलआइसी के जोनल पदाधिकारी एके साहू, स्टेट बैंक के रीजनल पदाधिकारी, ट्रेड यूनियन के गंगा राय, सीटू से अंजनी सिंह, संजय गौतम, नीरज कुमार, राम बहादुर, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




