440 पाउच देसी शराब के साथ तीन धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 6:53 AM
विज्ञापन
बेगूसराय : बलिया : गुरुवार की सुबह बलिया पुलिस ने दो यात्री बसों की तलाशी के दौरान झारखंड निर्मित 440 पाउच देशी शराब एवं महाराष्ट्र निर्मित 50 बोतल बियर के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. बलिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बलिया : गुरुवार की सुबह बलिया पुलिस ने दो यात्री बसों की तलाशी के दौरान झारखंड निर्मित 440 पाउच देशी शराब एवं महाराष्ट्र निर्मित 50 बोतल बियर के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.
बलिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से बेगूसराय जाने वाली दो यात्री बसों में शराब लायी जा रही है. जिस पर थानाध्यक्ष रामनिवास के नेतृत्व में बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित मामू-भांजा के समीप पुलिस बल की तैनाती की गयी.
जिसमें भागलपुर से बेगूसराय की ओर जा रही बस संख्या बीआर 9 एम 1041 एवं बीआर 09 6303 न्याय रथ बस की तलाशी ली गयी. जिसमें सीट के नीचे एवं लगेज पर तीन बैग एवं पांच बोरा में रखी हुई शराब बरामद की गयी.
साथ ही पूछताछ में धंधेबाज लोहियानगर ओपी क्षेत्र के महेंद्र साह के पुत्र गुड्डू साह एवं चंदन कुमार साह, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी राजकुमार साह के पुत्र सोनू साह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से सिम सहित चार मोबाइल एवं विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं.
उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने बताया कि उन्हें भागलपुर से बेगूसराय शराब की खेप पहुंचाने को लेकर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी धंधेबाजों के द्वारा दिया जाता है. जबकि पुलिस को गिरफ्तार तीनों आरोपितों का कारोबारी होने का शक है.
पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है. डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि बरामद शराब 200 एमएल की 440 पाउच झारखंड निर्मित हैं. वहीं किंगफिशर ब्रांड के महाराष्ट्र निर्मित 500 एमएल की 50 बोतल बियर हैं. छापेमारी दल में डीएसपी अंजनी कुमार के साथ थानाध्यक्ष रामनिवास, टाइगर मोबाइल पुलिस के जवान किशोर कुमार, ललन यादव एवं बीएमपी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










