पत्नी और तीन माह की बच्ची के साथ घर जा रहा था पति, तभी रास्ते में...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 4:47 PM
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के साहपुर-ताजपुर दियारा अपने पति के साथ ससुराल जा रही महिला गायब हो गयी. जिसको लेकर पीड़ित पति ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. स्थानीय थाना में दिये आवेदन में पीड़ित पति लुरक साह ने बताया है कि […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के साहपुर-ताजपुर दियारा अपने पति के साथ ससुराल जा रही महिला गायब हो गयी. जिसको लेकर पीड़ित पति ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. स्थानीय थाना में दिये आवेदन में पीड़ित पति लुरक साह ने बताया है कि बुधवार की दोपहर अपने ससुराल कुरहा से पत्नी एवंतीन माह की बच्ची को लेकर साहपुर जा रहा था.
रास्ते में चमड़िया मैदान गेट के समीप पत्नी एवं बच्ची को बिठाकर बलिया बाजार सामान खरीदने गयी. कुछ देर बाद जब सामान लेकर चमरिया मैदान के पास पहुंचा तो वहां पत्नी नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर वापस ससुराल कूरहा गया. जहां भी पत्नी का पता नहीं चला. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पति के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर थाना में महिला की गुमशुदगी का सनहा दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










