9 साल की मासूम से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 3:40 PM
बेगूसराय :बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला घटना प्रकाश में आया है. घटना जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर गांव की है. जहां, चार युवकों ने 9 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में एक आरोपी के भाई को ग्रामीणों ने […]
बेगूसराय :बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला घटना प्रकाश में आया है. घटना जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर गांव की है. जहां, चार युवकों ने 9 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में एक आरोपी के भाई को ग्रामीणों ने धर दबोचा और जमकर धुलाई कर दी. आरोपित सुमित का भाई सोनू पीड़ित छात्रा का मोबाइल और कपड़ा पहुंचाने आया था. उसे देख परिजनों ने उसे पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा. किसी तरह पुलिस ने आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर थाने ले गयी.
बताया जाता है कि एक 9 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि पीड़िता शुक्रवार शाम को अपने ननिहाल कचहरी टोल रचियाही से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान लुचो चौक के पास पुराना टोल रचियाही के बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक इस घटना में सुमित कुमार नाम का भी युवक था, जो गुरुकुल आश्रम उलाव स्कूल का ड्राइवर है. पीड़िता उसी स्कूल में पढ़ती है. लड़की के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वो नहीं मिली.
एक दिन बाद शनिवार रात को लड़की खुद घर पहुंची और परिवारवालों को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जबकि, बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










