एक ही दुपट्टे से नाबालिगों ने कैसे कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

छौड़ाही : बुधवार की रात छौड़ाही के नारायणपीपड़ पंचायत के सोनापुर मुहल्ले में दो नाबालिग छात्राओं का शव मिलने से लोग स्तब्ध हैं. यह घटना आत्महत्या है या हत्या इस अबुझ पहेली से क्षेत्र के लोग परेशान,चिंतित और दहशत में हैं. एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ में लटक कर फांसी लगा लेना कई […]

विज्ञापन

छौड़ाही : बुधवार की रात छौड़ाही के नारायणपीपड़ पंचायत के सोनापुर मुहल्ले में दो नाबालिग छात्राओं का शव मिलने से लोग स्तब्ध हैं. यह घटना आत्महत्या है या हत्या इस अबुझ पहेली से क्षेत्र के लोग परेशान,चिंतित और दहशत में हैं. एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ में लटक कर फांसी लगा लेना कई सवाल खड़े करता है. ऐसी स्थिति में घटनास्थल की स्थिति और फिर आत्महत्या करने की बात क्षेत्र के लोगों को पच नहीं रहा है. हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है. यहां तक कि परि��न भी कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं. दोनों नाबालिग अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली से गांव आयी हुई थी. नाबालिग छात्राओं की घटना कई तरह के सस्पेंस पैदा कर रहा है. इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर नाबालिगों की आत्महत्या करने के मामले में पेच : परिजनों की मानें तो आंधी तूफान और बारिश के बाद आम चुनने के लिए घर के पीछे बगीचे में मृतका रानी के माता के जाने के बाद फंदे से झूलते देखकर चिल्लाना और लोगों के जुटने के बाद दोनों को नीचे उतारना कहीं न कहीं गलत नीयत की आशंका को प्रबल करता है. मृतक नाबालिग की बहन प्रियंका के मुताबिक जब आंधी पानी के कारण उसकी बहन संगीता अपने बगल के घर में जाने की बात कहकर निकली तो फिर दोनों मृतका नाबालिग के एक साथ घर से निकलने की बात बेमानी प्रतीत हो रही है.
जब बिजली गुल होने के बाद दोनों अपने-अपने घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी तो परिजनों को दोनों को गंभीरता से खोजबीन करने के बजाय आम चुनने के लिए बगीचे में जाना, फिर कपड़े उड़ने की आवाज सुनकर रानी के माता का उस ओर नजर जाना और शव देखकर जोर-जोर से चिल्लाना और लोगों के जुटने पर उसके जिंदा होने की आस में दुपट्टे का फंदा खोलने की रहस्यमयी स्टोरी समझ से परे है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आम पेड़ में जिसमें दोनों नाबालिग का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था.उसी आम के पेड़ के बगल में एक बांस की सीढ़ी भी रखी हुई थी.जिसमें नारियल का एक रस्सी भी लटक रहा था.
घटनास्थल की स्थिति से उठ रहे कई सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों और दबी जुबान से आसपास में हो रही चर्चाओं से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक-दूसरे के साथ नाबालिग बहनों का जब इतना मधुर संबंध था तो अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या का क्रूर निर्णय कैसे ले लिया. बताया जा रहा है कि जब फंदे पर दोनों नाबालिग लटक रहे थे तो बिना पुलिस को सूचना दिये दोनों झूलते नाबालिग की बॉडी को नीचे क्यों उतारा गया.चर्चा तो यहां तक है कि बारिश हुई और दोनों मृतका नाबालिग के शव भींगे हुए भी नहीं थे.
हां मृतका दोनों नाबालिग छात्राओं के दायें और बायें गर्दन पर फंदे के निशान पाये गये हैं.अब देखना होगा कि इस मामले का पर्दाफाश हो पाता है या नहीं. लेकिन महत्वपूर्ण सवाल यह है कि जब सब कुछ ठीक ठाक ही था तो फिर नाबालिग छात्राओं ने ऐसा कदम क्यों उठाया? छौड़ाही पुलिस भी इस पुरे घटनाक्रम को रहस्यमय मान रही है. परिजनों के लिखित बयान पर फिलहाल यूडी मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है. पुलिस भी इस घटना में गहरी साजिश की किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है.
वैज्ञानिक अनुसंधान से पुलिस को करना होगा खुलासा
लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है नाबालिगों का फंदे से झूलना
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन