बेगूसराय स्टेशन परिसर से लिफ्टर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर गश्ती के दौरान अहले सुबह बेगूसराय जीआरपी ने एक अटैची लिफ्टर को गिरफ्तार किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष मो हारून रशीद ने बताया कि अटैची लिफ्टर की पहचान पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी दशरथ राय के पुत्र छोटन कुमार राय के रूप में की गयी. […]

विज्ञापन

बेगूसराय : रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर गश्ती के दौरान अहले सुबह बेगूसराय जीआरपी ने एक अटैची लिफ्टर को गिरफ्तार किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष मो हारून रशीद ने बताया कि अटैची लिफ्टर की पहचान पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी दशरथ राय के पुत्र छोटन कुमार राय के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अहले सुबह अटैची लिफ्टर डाउन कैपिटल एक्सप्रेस से किसी यात्री का सामान लेकर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उतर गया था.अहले सुबह स्टेशन की गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर युवक को पूछताछ करने के लिए रोका था. पूछताछ के क्रम में ही मामला स्पष्ट हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपित को जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन