बेगूसराय में दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 24 May 2023 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

बेखौफ बदमाशों ने बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के लीची बागान की है. गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेखौफ बदमाशों ने बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के लीची बागान की है. गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है. युवक लीची बागान में मचान पर बैठकर दोस्तों के साथ लिट्टी पार्टी कर रहा था, तभी आपसी विवाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा स्थित वार्ड संख्या 5 निवासी बैजनाथ महतो के 19 वर्षीय बेटे अमित कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप मे हुई है.

लीची बागान में बने मचान पर चल रही थी लिट्टी पार्टी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर अमित अपने दोस्तों के साथ गांव में ही स्थित दिनेश सिंह के लीची बागान में गया था. सभी दोस्त लीची बागान में बने मचान पर बैठकर लिट्टी पार्टी कर रहे थे, तभी बदमाशों ने आपसी विवाद को लेकर अमित की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

मृतक का रहा है आपराधिक रिकार्ड

बेगूसराय एसपी के मुताबिक, मृतक छोटू का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल भी जा चुका था. मटिहानी थाने की पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ करने के बाद अपराधियो की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसपी ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है. इधर, उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन