बेगूसराय में दो दिन पूर्व प्रेमी युगल ने मंदिर में की थी शादी, आज देखना पड़ा कोर्ट का मुंह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2022 9:38 PM
Begusarai News : दो दिन पूर्व प्रेमी युगल मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे, वे आज कोर्ट पहुंच गए. लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया था. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसके पति को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
बेगूसराय. दो दिन पूर्व प्रेमी युगल मंदिर में शादी के बंधन में बंधे थे, वे आज कोर्ट पहुंच गए. लड़की के पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया था. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसके पति को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. साथ में लड़की को भी हिरासत में ले लिया. मामला बखरी थाना क्षेत्र के गनगरहौ गांव का है. यहां के सच्चिदानंद महतो के 23 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार ने घाघरा निवासी लड़की से स्थानीय मंदिर में 6 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी. इसके बाद लड़की पक्ष के करीब 50 लोगों ने लड़का के घर पहुंच लड़की को वापस करने की मांग की थी. लड़का पक्ष के ऐसा नहीं करने पर पिता ने थाने जाकर केस दर्ज करवा दिया.
मामला दर्ज होने के बाद बखरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दूल्हा और दुल्हन को कोर्ट में पेश किया. इस दौरान दुल्हन अपने शादी के जोड़े में ही थी. कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए इन युगल जोड़ी के बाड़े में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर लड़की के नाबालिग होने और लड़का द्वारा अपहरण किए जाने का मामला दर्ज करवाया है. इसी संबंध में लड़की को उसके ससुराल से बरामद कर लड़का को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप करा न्यायाधीश के सामने पेश कराया गया है.
बता दे कि लड़का गांव में ही एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर है. करीब 3 साल पहले लड़की के पिता ने उसे अपने घर इलाज के लिए बुलाया था. तभी से लड़का और लड़की के बीच संपर्क हुआ. संपर्क धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया और बात साथ जीने-मरने तक पहुंच गई. दोनों की अलग जातियों से होने के कारण यह रिश्ता लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था. इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी करने का प्लान बनाया. बीते 6 जुलाई को ग्रामीणों ने धूमधाम से लड़के और लड़की की शादी स्थानीय मंदिर में कराई थी. शादी संपन्न होते ही दूल्हा और दुल्हन को घर ले आए. इसी बीच लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










