बेगूसराय गोलीकांड मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने की कार्रवाई

Begusarai Firing News: बेगूसराय गोलीकांड मामले में 7 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.एसपी ने सात लापरवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.
बेगूसराय गोलीकांड मामले में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. पुलिस कप्तान ने इस मामले में पहली विभागिय कार्रवाई करते हुए 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है. इन पुलिसकर्मियों पर गश्ती में लापरवाही का आरोप लगा है. जिस कारण से बेगूसराय के एसपी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है. वहीं अभी तक हमला करने वाले अपराधकर्मी पुलिस की पकड़ से दूर ही हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेगूसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार ने मंगलवार शाम हुए गोलीबारी कांड में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. ये कार्रवाई गश्ती में लापरवाही के कारण की गयी है. बता दें कि मंगलवार को बेगूसराय में बाइक पर सवार दो सनकी बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर 10 लोगों को गोली मारी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी.
बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमायी हुई है. भाजपा ने इस घटना के विरोध में बेगूसराय बंद का आह्वान बुधवार के लिए कहा. वहीं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बुधवार को बेगूसराय पहुंचे. उन्होंने मृतक चंदन के पैतृक गांव जाकर उनके शव को कंधा भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










