तो इस वजह से वीणा मानवी को गिरफ्तार किया गया, 3 केस हैं दर्ज, हलफनामे में खुलासा

Updated:
विज्ञापन

जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी

Veena Manvi Criminal Case: बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाली जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट समेत तीन मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे से इस बात का खुलासा हुआ है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Veena Manvi Criminal Case: जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी उर्फ वीणा मांडवी के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसकी जानकारी उनके चुनावी हलफनामे से सामने आई है, जो उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल किया. इन तीनों मामलों में अभी तक किसी अदालत ने आरोप तय नहीं किए हैं और न ही उन्हें किसी मामले में दोषी ठहराया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्दनीबाग थाने में एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस

हलफनामे में बताया गया है कि गर्दनीबाग थाने में पिछले साल वीणा मानवी के खिलाफ बीएनएस की धारा 315(2), आईटी एक्ट की धारा 66 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) और 3(1)(w) के तहत मामला दर्ज हुआ था. इस केस में उन पर आपराधिक धमकी, साइबर अपराध, जाति आधारित अपमान, डराने-धमकाने और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े आरोप लगाए गए हैं.

फतुहा थाने में भी दर्ज है मामला

वीणा मानवी के खिलाफ दूसरा मामला फतुहा थाने में दर्ज है. इसमें बीएनएस की धारा 191(2), 329(3), 76, 115(2), 324, 303(2), 352, 351(2) और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं. इस मामले में उन पर झूठे सबूत पेश करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, धमकी देने और एससी-एसटी समुदाय की महिला की मर्यादा भंग करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. यह मामला भी पिछले साल दर्ज हुआ था.

2016 के धोखाधड़ी मामले का भी जिक्र

हलफनामे में बताया गया है कि कंकड़बाग थाने में साल 2016 में आईपीसी की धारा 406, 420 और 120B के तहत भी केस दर्ज हुआ था. इस मामले में उन पर धोखाधड़ी का आरोप है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पटना पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

वीणा मानवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. नामांकन के तुरंत बाद पटना पुलिस की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर चली गई. बताया गया कि यह कार्रवाई कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई. पुलिस ने मामले को लेकर डिटेल्ड जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजप्रताप यादव ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी को चुनावी साजिश बताया. उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवार के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि नामांकन वाले दिन ही गिरफ्तारी वारंट क्यों जारी किया गया. तेजप्रताप ने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरे मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी.

वीणा मानवी ने कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि किस वजह से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पूरी जानकारी दिए बिना हिरासत में लिया गया. पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन