42 सेक्टर अफसरों के हवाले बांकीपुर विधानसभा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी फ्लाइंग स्क्वायड की नजर
डीएम ने की बैठक
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. डीएम कुंदन कुमार की बैठक के बाद 21 विशेष कमेटियां एक्टिव कर दी गई हैं. 422 बूथों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के साथ 3000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं.
Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को पूरी तरह सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे इलाके में सुरक्षाबलों और अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है.
आपके शहर में
21 विशेष कमेटियां संभालेंगी पूरा जिम्मा
चुनाव को बिना किसी रुकावट के संपन्न कराने के लिए 21 अलग-अलग विशेष कमेटियां बनाई गई हैं. इनमें कर्मचारियों की तैनाती, ट्रेनिंग, ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा, गाड़ियों का इंतजाम, कानून-व्यवस्था, मीडिया और चुनावी खर्च पर नजर रखने वाली कमेटियां शामिल हैं. समीक्षा बैठक में डीएम कुंदन कुमार ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है.
चप्पे-चप्पे पर नजर, उड़नदस्ते एक्टिव
पूरे विधानसभा क्षेत्र को 42 सेक्टरों में बांटा गया है. सुरक्षा और निगरानी के लिए हर सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है. इसके अलावा तीन फ्लाइंग स्क्वायड, नौ स्टैटिक सर्विलांस टीमें और तीन-तीन वीडियो सर्विलांस और वीडियो व्यूइंग टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें आदर्श आचार संहिता, चुनावी खर्च और सुरक्षा व्यवस्था पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रही हैं.
422 बूथों पर मिलेंगी खास सुविधाएं
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव कार्य को सही तरीके से पूरा करने के लिए करीब तीन हजार अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें फेज वाइज ट्रेनिंग दी जा रही है. सभी बूथों पर वोटर्स की सुविधा के लिए पीने का साफ पानी, शौचालय, बिजली, रैंप, शेड, साइनबोर्ड और फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद रहेंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वोटिंग बढ़ाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
शहरी इलाकों में आमतौर पर कम मतदान देखने को मिलता है. इसे सुधारने के लिए प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता अभियान चलाएगा. इसके लिए रंगोली, पोस्टर, स्लोगन, सोशल मीडिया, सेल्फी प्वाइंट और जनसंपर्क का सहारा लिया जाएगा. जिन बूथों पर पिछले चुनावों में कम वोट पड़े थे, वहां वोटर्स को जागरूक करने के लिए खास फोकस किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिना पटना जंक्शन गए पहुंचेंगे बिहारशरीफ, नेउरा-दनियावां नई रेल लाइन का काम पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए