बांकीपुर उपचुनाव: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकेंगे वोट, इन 12 पहचान पत्रों में से दिखाना होगा कोई एक

Updated:
विज्ञापन
Bankipur By Election 2026 12 optional identity cards

वोटिंग (सांकेतिक तस्वीर)

Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है. 30 जुलाई को इस सीट पर वोटिंग होगी. इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. खास बात यह है कि अगर किसी वोटर के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी वे वोट डाल सकेंगे.

विज्ञापन

Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इलेक्शन कमीशन की तरफ से शेड्यूल जारी किए जाने के बाद तैयारियां भी तेज कर दी गईं हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. इस उपचुनाव के लिए पटना सदर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.

इन 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से दिखाना होगा कोई एक

खास बात यह है कि वैसे लोग जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं हैं, वे भी वोटिंग कर सकेंगे. वोटर आईडी के नहीं होने पर निर्वाचन आयोग की तरफ से मान्य 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज में से कोई भी एक दिखाकर मतदान कर सकेंगे. देखिए 12 वैकल्पिक दस्तावेजों की लिस्ट-

  1. आधार कार्ड
  1. मनरेगा जॉब कार्ड
  2. ड्राइविंग लाइसेंस
  3. पैन कार्ड,
  4. भारतीय पासपोर्ट
  5. फोटो सहित पेंशन दस्तावेज
  6. केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो के साथ सेवा पहचान पत्र
  7. बैंक, डाकघर की ओर से जारी फोटो के साथ पासबुक
  8. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड
  9. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  10. सांसदों, विधायकों और एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र
  11. भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उपचुनाव के लिए बनाए गए 422 मतदान केंद्र

बांकीपुर उपचुनाव में 30 जुलाई को 3.79 लाख वोटर अपना विधायक चुनेंगे. इसमें 199987 पुरुष, 179461 महिला, 23 थर्ड जेंडर और 269 सर्विस वोटर हैं. 18-19 साल के युवा वोटर 4976, 80 साल से अधिक आयु के वोटर 7895 और 20 साल से 79 साल के बीच 366600 वोटर हैं. टोटल 422 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

उपचुनाव को लेकर पटना सदर के डीसीएलआर राघवेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इसे लेकर डीएम कुंदन कुमार ने आदेश जारी कर दिया है. इसके अलावा 14 सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं. मतदान के काम की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मतदानकर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है.

उपचुनाव का जानिए पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 6 से 13 जुलाई तक नामांकन लिए जायेंगे. 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 जुलाई तक नाम वापस होगी. 30 जुलाई को मतदान होगा और तीन अगस्त को मतों की गिनती होगी. आयोग 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी करेगा. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुन लिए जाने के बाद से बांकीपुर विधानसभा की सीट खाली रही है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार में पहला मुठभेड़, कुख्यात फैकन को पुलिस ने मारी गोली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन