क्रिकेट टूर्नामेंट में युवाओं ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में युवाओं ने दिखाया दम

प्रखंड क्षेत्र की जयपुर पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में सामाजिक और खेल गतिविधियों की धूम रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सब्जी उत्पादक सहकारी समिति की अध्यक्ष नीतू सिंह ने सब्जी संघ के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया

विज्ञापन

धोरैया.

प्रखंड क्षेत्र की जयपुर पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में सामाजिक और खेल गतिविधियों की धूम रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सब्जी उत्पादक सहकारी समिति की अध्यक्ष नीतू सिंह ने सब्जी संघ के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों की एकजुटता और विकास पर जोर दिया. साथ ही, यूथ क्रिकेट क्लब तेतरिया की ओर से आयोजित मैच का भी विधिवत उद्घाटन किया. जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. तेतरिया ए और तेतरिया बी के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में रेहान, राशिद, हैदर, फुरकान, समीउल्ला, मोसादिक, शाहिद और सोहेब जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से ही युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन