शादी की नीयत से नाबालिग लड़की भगा ले गया युवक, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
शादी की नीयत से नाबालिग लड़की भगा ले गया युवक, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के आरोप में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कोल्हुआ गांव के राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करायी है

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के आरोप में पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कोल्हुआ गांव के राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि उनकी पुत्री गांव में ही दुकान सामान लाने के लिए गयी थी. जो वापस घर लौटकर नहीं लौटी. काफी खोज करने के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा ले गया है. जब उसके नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने पीड़िता की मां को गाली- ग्लौज करते हुए लड़की को भूल जाने की धमकी दी. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने कहा मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन