चार पंचायत में छह जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
चार पंचायत में छह जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

संस्कार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तहत बुधवार को चार पंचायत के छह जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड के कसवा क्लस्टर अंतर्गत संस्कार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तहत बुधवार को चार पंचायत के छह जगहों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मिर्जापुर पंचायत में अजमेर जीविका महिला ग्राम संगठन जोगनी, सक्षम जीविका महिला ग्राम संगठन सोनडीहा, एकता जीविका महिला ग्राम संगठन मिर्जापुर, कामतापुर पंचायत में अनुप्रिया जीविका महिला ग्राम संगठन घोषपुर, वारसावाद पंचायत में मां काली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं कसवा पंचायत में संगम जीविका महिला ग्राम संगठन कसवा गांव में महिला संवाद का आयोजन भव्य तरीके से किया गया. महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों से ज्यादा महिला उपस्थित थी. महिला संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर कसवा सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह, बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी परवीन आजाद, सन्नी शैखर, अवधेश कुमार, रेखा कुमारी, सीएम चांदनी सिंह, मीनाक्षी कुमारी, शबनम, बेबी देवी, नसीमा बेगम, प्रेमलता देवी, ग्राम संगठन लेखापाल बिना कुमारी, प्राणमोहन कुमार, सुजाता कुमारी, रंजन, राखी कुमारी, अजय कुमार, सुरेश कुमार, स्वास्थ्य सखी पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी, उमा कुमारी, एमआरपी रुचि कुमारी, कविता कुमारी, बबीता कुमारी, दीपा कुमारी, निशा कुमारी, रीना कुमारी सहित सभी महिला ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन