आत्महत्या की नीयत से महिला ने खा लिया जहर, रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 11:28 PM
महिला ने जहर खा लिया
शंभुगंज
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मोबाइल को लेकर पति से विवाद होने पर पत्नी ने आत्महत्या करने की नीयत से जहर खा लिया. जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो आनन -फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. चिकित्सक ने महिला ललिता देवी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव के अजय दास को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं. अजय दास परिवार के भरण पोषण करने के लिए टोटो चलाते हैं. इसी दौरान गुरुवार की सुबह में ललिता देवी का पति से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि ललिता देवी ने आत्महत्या करने के नीयत से घर में रखी चूहा मारने वाला दवा खा ली. जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तब घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों ने उसके पति अजय दास को दी. इसके बाद आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने ललिता देवी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










