BANKA सड़क दुर्घटना में जख्मी इकलौता पुत्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया बाजार के प्रेमनगर मुहल्ला निवासी सुधीर ठाकुर के जख्मी इकलौता पुत्र संजय ठाकुर की ईलाज के दौरान रांची में मौत हो गई.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट BANKA NEWS :

कटोरिया बाजार के प्रेमनगर मुहल्ला निवासी सुधीर ठाकुर के जख्मी इकलौता पुत्र संजय ठाकुर की ईलाज के दौरान रांची में मौत हो गई. गुरूवार को घर पर मृत युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गत 27 अप्रैल को कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर राधानगर बाजार के समीप अनियंत्रित टाटा मैजिक गाड़ी के धक्के से बाइक चालक संजय ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. कटोरिया सीएचसी में उपचार के बाद उसे देवघर एम्स में ले जाकर इलाज कराया गया. फिर वहां से रिम्स रांची ले जाया गया. जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रांची में पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को मृत युवक का शव घर पहुंचा. जहां शव देखते ही पत्नी रजनी कुमारी, पुत्री मौसम कुमारी, पुत्र अंकुश कुमार, राज कुमार, मां सुलेखा देवी, पिता सुधीर ठाकुर आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत युवक के पिता ने बाइक में धक्का मारने वाले टाटा मैजिक वाहन के चालक के विरूद्ध समुचित कानूनी कार्रवाई एवं सरकारी प्रावधान के अनुरूप मुआवजा राशि दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन