अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर
विज्ञापन
बाराहाट. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर औरिया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाराहाट पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी हृदयानंद यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के द्वारा जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार जख्मी थाना क्षेत्र के तारडीह गांव निवासी 30 वर्षीय डब्लू दास पिता नारायण दास है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया है कि गुरुवार दोपहर बाद सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










