पेड़ से टकराई अनियंत्रित मैजिक, चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से टकराई अनियंत्रित मैजिक, चालक जख्मी

पेड़ से टकराई अनियंत्रित मैजिक, चालक जख्मी

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया मोड़ के पास एक मैजिक वाहन का पेड़ से टकरा जाने से मैजिक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व जिलेबिया मोड़ पुलिस के सहयोग से जख्मी चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में कराया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. मैजिक चालक हेमकांत ठाकुर अपने एक साथी के साथ मैजिक लेकर तारापुर से कटोरिया मुर्गी लाने वाले कैरेट लेकर जा रहा था. इसी क्रम में देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गयी. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. हालांकि उसका साथी बाल बाल बच गया. मैजिक वाहन चालक हेमकांत ठाकुर ने बताया कि नींद आ जाने के कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन