आठ लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

हरिपुर गांव में शनिवार की देर रात ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने शराब तस्कर को हिरासत में लेकर बाइक की तलाशी ली.
बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव में शनिवार की देर रात ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने शराब तस्कर को हिरासत में लेकर बाइक की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बाइक के डिक्की से 8 लीटर देसी महुआ शराब को बरामद करते हुए दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया. थाना में दोनों के खिलाफ अवैध रूप से शराब खरीद-बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रविवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया. गिरफ्तार तस्करों में उदय राय पिता जयनारायण राय एवं मनोज राय पिता मुन्ना राय देघरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर यह कार्यवाही की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




