बाराहाट में शान से फहराया तिरंगा, शहीद सतीश चंद्र झा और डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

फोटो-बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी एवं मौजूद अधिकारी-जनप्रतिनिधि.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाराहाट प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। अमर शहीद सतीश चंद्र झा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

बाराहाट (बांका). स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह से ही बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियां की गई थीं. स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ढाका मोड़ स्थित अमर शहीद सतीश चंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई.इस अवसर पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे. लोगों ने शहीद सतीश चंद्र झा के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीद सतीश चंद्र झा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का काफिला भेड़ा मोड़ पहुंचा. यहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने के बाद अधिकारी और जनप्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया.

प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख ने फहराया तिरंगा

प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ. इसके बाद राष्ट्रगान की धुन के बीच मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने तिरंगे को सलामी दी.ध्वजारोहण के दौरान भारत माता की जय के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. कार्यक्रम में मौजूद लोगों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना साफ दिखाई दी.

सरकारी कार्यालयों से राजनीतिक दलों तक फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ चंदन कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलांबर निलय तथा व्यापार मंडल में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया.वहीं राजद कार्यालय में ओमप्रकाश यादव, इंटक कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनय कापरी और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. खडहरा पंचायत में मुखिया मनीष कुमार ने भी ध्वजारोहण किया.

विद्यालयों में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व मनाया.विद्यालय परिसरों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा रहा बाराहाट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में सुबह से शाम तक उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा. सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में लहराता तिरंगा लोगों के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहा.


विज्ञापन
अजय कुमार झा

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन