आरएमके मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों का लिया ट्रायल
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरएमके मैदान में खिलाड़ियों के चयन निमित्त ट्रायल का आयोजन किया गया
विज्ञापन
बांका.
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरएमके मैदान में खिलाड़ियों के चयन निमित्त ट्रायल का आयोजन किया गया. इस दौरान सत्र 2025-26 के लिए अंडर 16 व अंडर 19 के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है. सोमवार को चयन प्रक्रिया में 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया को पूरी करने में बिहार रणजी टीम के खिलाड़ी हिमांशु कुमार, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार व ललन कुमार ने चयनकर्ता के रूप में अहम भूमिका निभायी. संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही स्थल चयन कर इन सभी खिलाड़ियों के लिए स्थल चयन कर कैंप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा. इनका प्रशिक्षण रणजी खिलाड़ियों पूरी कराएंगे. इस मौके पर चंदन कुमार, सुधांशु कुमार, मिलन कुमार, राजेश कुमार यादव, विराज मंडल, अंकित कुमार, गुलशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन