बांका मंडी में दलहन-तिलहन और खाद्य तेल के भाव चढ़े, सब्जियों में भी मामूली तेजी, जानें आज का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर .| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका मंडी में दलहन, तिलहन और खाद्य तेल के भावों में बढ़ोतरी देखी गई. प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों की कीमतों में भी उछाल आया. जानें बुधवार के बाजार भाव.

विज्ञापन

बांका की मंडी में बुधवार को किसानों, कारोबारियों और आमलोगों की भीड़ मिली-जुली रही. मंडी में अनाज, खाद्य सामग्री और अन्य जिंसों की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दलहन, तिलहन, सरसों, खाद्य तेल और कुछ मसालों के भाव में तेजी दर्ज की गयी. किसान और व्यापारी दिनभर बाजार की चाल पर नजर बनाये रहे.

विज्ञापन

प्याज-टमाटर समेत सब्जियों के भाव में मामूली तेजी

शहर के सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च समेत रोजमर्रा की कई सब्जियों के भाव में मामूली तेजी देखी गयी. आलू की कीमत में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी रहा. कारोबारियों के अनुसार थोक बाजार में कीमत बढ़ने के साथ परिवहन लागत और मांग का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ रहा है.

लंबी दूरी से आने वाले माल पर बढ़ रहा परिवहन खर्च

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन और ईंधन खर्च अधिक पड़ रहा है. कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा दुकानदारों तक इसकी लागत बढ़ रही है, जिसका असर बाजार भाव पर पड़ रहा है.

आने वाले दिनों में दलहन-तिलहन में तेजी के आसार

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार फिलहाल गेहूं, मक्का, आलू और प्याज समेत कई जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. वहीं दलहन और तिलहन में तेजी का रुख दिख रहा है. आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में तेजी की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि किसानों और व्यापारियों की नजर अब मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी हुई है.

बांका मंडी में बुधवार के प्रमुख भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं26002650
मक्का22002350
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)25702870
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी60006500

मंडी में खाद्य तेल, दलहन और तिलहन के भाव में तेजी के बीच आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर बना हुआ है. कारोबारियों के मुताबिक आगे बाजार की दिशा आवक, मांग और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन