ePaper

पीएम को भेंट किया जायेगा मो. करीम के बनाये तिलका मांझी का हस्तकला चित्र

Updated at : 12 Nov 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम को भेंट किया जायेगा मो. करीम के बनाये तिलका मांझी का हस्तकला चित्र

धौरेया कुर्मा के कुशल कारीगर मो. करीम के द्वारा हस्तकला निर्मित अमर शहीद तिलका मांझी का प्रतीक चिन्ह पीएम नरेंद्र को भेंट किया जाना है.

विज्ञापन

बांका. धौरेया कुर्मा के कुशल कारीगर मो. करीम के द्वारा हस्तकला निर्मित अमर शहीद तिलका मांझी का प्रतीक चिन्ह पीएम नरेंद्र को भेंट किया जाना है. बताया जा रहा है आगामी 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी जमुई आ रहे हैं. डीएम अंशुल कुमार के निर्देशन में जिला उद्योग विभाग ने इस प्रतीक चिन्ह का निर्माण कराया है. जो बांका के लिए एक गौरव का विषय है. इस संबंध में डीएम ने बताया है कि मो. करीम के द्वारा निर्मित हस्तकला(जड़ी वर्क)देश- विदेश में विख्यात है. और इससे बांका जिला का नाम रौशन हो रहा है. मालूम हो कोरोना काल में डीएम के कुशल नेतृत्व में उद्योग विभाग द्वारा संचालित जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन अंतर्गत स्थापित बांका इम्बोडरी फैशन कुर्मा धोरैया द्वारा लॅकडाउन से लेकर अब तक लगातर सराहनीय कार्य कर रहा है. और क्लस्टर में निर्मित बैच, हस्तकला- लीबीया आदि उत्पादन को न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों को भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन