बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग जख्मी, दो रेफर
Published by : Abhay Kumar Updated At : 10 Apr 2025 8:48 PM
बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन लोग जख्मी, दो रेफर
बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर सौताडीह संदीपी पथ नहर पर देर शाम आंधी तूफान के समय एक बाइक व साइकिल के आपस में टकरा जाने से तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. तीनों जख्मी को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में भर्ती कराया गया. जहां दो कि गंभीर स्थिति को देखते हुए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. माधव गांव निवासी गोपाल शर्मा का पुत्र शुभम शर्मा एवं विपिन शर्मा एक ही बाइक से अपना घर जा रहा था. इस समय दुहबा गांव निवासी युगल तांती का पुत्र मिथुन तांती साइकिल से घर जा रहा था. तभी एकाएक आंधी एवं तूफान आ जाने से बाइक चालक अनियंत्रित होकर साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जख्मी शुभम कुमार एवं मिथुन तांती को गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










