जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी नवीन पासवान ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही घनश्याम पासवान, रामधारी पासवान, शंभू पासवान, सियाराम पासवान, दिवाकर पासवान, परेखवा देवी, जितेंद्र पासवान, गोल्डन पासवान, भारत पासवान, कबूतरी देवी आदि के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त व्यक्ति विवादित जमीन पर घर बना रहा था. जब मैं जाकर मना किया कि विवादित जमीन का फैसला होने दो तब घर बनाना. इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति हरवे हथियार से लैस होकर मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. जान से मारने की नीयत से रोड से मेरे सिर पर मारकर फाेड़ दिया. जब मुझे बचाने मेरे भाई तथा मेरी पत्नी आयी तो मेरे भाई को भी मारकर जख्मी कर दिया तथा मेरी पत्नी के साथ बदतमीजी एवं छेड़खानी करने लगा. मेरी पत्नी के गले से सोने के जेवरात छीन लिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन