टोटो अनियंत्रित होकर पलटने से तीन जख्मी

टोटो अनियंत्रित होकर पलटने से तीन जख्मी
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-ओढ़सामोड़-कसबा मुख्य मार्ग पर ओढ़सामोड़ के पास एक टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी महिला फुलवरिया गांव के प्रमिला देवी, गणेश कुमार और साकेत कुमार हैं. इस घटना के बाद जख्मी तीनों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद फिर तीनों को घर भेजा गया. बताया जा रहा है कि महिला प्रमिला देवी अपने दो पुत्रों के साथ टोटो पर सवार होकर रामपुर से अपने घर शाहकुंड के फुलवरिया जा रहे थे. जहां ओढ़सामोड़ के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीनों जख्मी हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










