साला को गोली मारकर जख्मी करने वाला बहनोई गिरफ्तार

वनगांव निवासी विकास कुमार को गोली मारकर जख्यी कर दिये जाने के मामले में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पिता सदानंद सिंह ग्राम लौगाय थाना फुल्लीडुमर को थानाध्यक्ष ने शनिवार देर रात बाराहाट बाजार से गिरफ्तार कर लिया.
प्रतिनिधि बाराहाट. बाराहाट थाना क्षेत्र के चपरा नहर पर रजौन थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी विकास कुमार को गोली मारकर जख्यी कर दिये जाने के मामले में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पिता सदानंद सिंह ग्राम लौगाय थाना फुल्लीडुमर को थानाध्यक्ष ने शनिवार देर रात बाराहाट बाजार से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शनिवार को बांका भेज दिया दिया. जानकारी के मुताबिक गत 8 अगस्त की रात मुकेश कुमार ने अपने साला विकास कुमार को फोन कर बाराहाट थाना क्षेत्र के चपरा नहर पर मिलने बुलाया गया था. इसी दौरान बहनोई ने अपने साला को गोली मारकर जख्यी कर दिया था. जख्यी ने पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान घटना को लेकर बाराहाट पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए अपने बहनोई, मां-पिता एवं बहन को मुख्य आरोपी बनाया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुये घटना के मास्टर माइंड बहनोई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गोलीबारी की घटना के आरोपी को गुप्त सूचना पर शूकवार को बाराहाट मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










