प्रखंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का मान
सीवी रमन साइंस टैलेंट परीक्षा में बौंसी के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है.
बौंसी. सीवी रमन साइंस टैलेंट परीक्षा में बौंसी के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है. आयोजित इस परीक्षा में नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा अरुणिमा नित्या ने जिले में तीसरा स्थान, जबकि पंडा टोली निवासी रवि कुमार झा और चांदनी झा की के पुत्र अर्क झा ने सातवां स्थान प्राप्त किया है. मालूम हो की विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित सीवी रमन साइंस टैलेंट परीक्षा में दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. इस उपलब्धि के साथ दोनों ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. अरुणिमा वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय बांका की मेधावी छात्रा है. दोनों विद्यार्थियों को डीआरडीए के निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सम्मान पत्र के साथ-साथ पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया गया है. अरुणिमा के पिता कुमार खुशवंत ने बताया कि अपनी पुत्री की सफलता से उनका पूरा परिवार प्रसन्न है. मालूम हो की छात्रा को विज्ञान विषय में विशेष रूचि है और वह भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती है. जानकारी की यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गयी थी. जिसका परिणाम सात फरवरी 2026 को घोषित किया गया था. दूसरी ओर अर्क झा के माता-पिता ने अपने पुत्र की सफलता पर गौरवान्वित होते हुए कहा कि उसके पुत्र ने परिवार के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है. दोनों बच्चों की उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए