ePaper

महादलित टोला में विशेष विकास शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने दी कई आवश्यक जानकारी

Updated at : 03 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
महादलित टोला में विशेष विकास शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने दी कई आवश्यक जानकारी

सभी विभाग के पदाधिकारी ने अपनी-अपनी विभाग में चल रही सरकारी जनहित कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

विज्ञापन

बेलहर. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को बेलहर प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत गोरगवां महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर प्रखंड तथा जिला के सभी विभाग के एक-एक काउंटर बनाया गया था. जहां क्षेत्र की समस्याओं एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में आवेदन लिया गया. जिसमें कुल 61 ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों में योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही हर जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी विभाग के कर्मी आपके गांव आपके घर तक आकर आपको योजनाओं से संबंधित जानकारियां के साथ-साथ उसका लाभ देंगे. कहा कि जिसे जो भी आवश्यकता है वह अपनी आवश्यकता के अनुसार हर विभाग के बने काउंटर में आवेदन देकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. वहीं उसके बाद सभी विभाग के पदाधिकारी ने अपनी-अपनी विभाग में चल रही सरकारी जनहित कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार, एडीएम अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक श्रीनिवास के अलावा मुखिया सोनी देवी, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, सीओ शशिकांत शुक्ला, पीओ राजीव कुमार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं जिला के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन