ePaper

एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

Updated at : 03 Jan 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोचाधामन थाना परिसर में जनता दरबार व पुलिस-पब्लिक जन संवाद आयोजित किया गया

विज्ञापन

कोचाधामन.

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोचाधामन थाना परिसर में जनता दरबार व पुलिस-पब्लिक जन संवाद आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनी और थानाध्यक्ष को त्वरित समाधान का निर्देश दिया. जनता दरबार में एसपी ने जमीनी विवाद,वाहन दुर्घटना,पति-पत्नी के बीच उत्पन विवाद जैसे मामलों की सुनवाई की. इस दौरान बुआलदाह पंचायत के मुखिया अबु नसर ने डीवी 50 सड़क पर कजलामनी हाट पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर देने की मांग व मस्तान चौक पर आए दिन जाम की समस्या से एसपी को अवगत कराया. वहीं वार्ड सदस्य रंजीत मंडल ने जनता दरबार में एसपी से कहा कि चरवाहा विद्यालय कोचाधामन के समीप नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है. इस अवसर पर एसपी ने महिलाओं व बच्चियों से जुड़े अपराध, शराब व अन्य नशा व पशु तस्करी समेत सभी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने, सीमावर्ती व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, नियमित वाहन चेकिंग और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कोचाधामन थाना का क्षेत्र बड़ा है. युवाओं में नशा का लत बढ़ रहा है जो चिंता का विषय बनते जा रहा है. इसकाे लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ समाज के जिम्मेदार लोगों को इसके लिए आगे आने की जरूरत है. जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग इस दिशा में पुलिस की अपेक्षित सहयोग करें.

वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन

यातायात नियमों पर भी उन्होंने फोकस करते हुए कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें. वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखते हुए अपने लेन पर चलें. इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी. इस दौरान एसपी सागर कुमार ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.इस अवसर पर एसपी सागर कुमार के द्वारा कोचाधामन थाने का निरीक्षण कर थाने की कार्य प्रणाली की समीक्षा के उपरांत पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इस मौके पर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, मुखिया अबू नसर, मुखिया अबू सलमान, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, सज्जाद आलम, वार्ड सदस्य रंजीत मंडल, नुरुल हक,आफाक आलम, मंजर आलम,सरवर आलम, मुर्शीद आलम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन