विजयनगर शनिदेव मंदिर में उमड़ी आस्था, महाआरती और भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
विजयनगर शनिदेव मंदिर में उमड़ी आस्था, महाआरती और भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

शनिदेव मंदिर बांका

Shani Dev Temple : शनिवार को भगवान शनिदेव के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, काले तिल और तेल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Shani Dev Temple : बांका शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्तों ने काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और नीले फूल अर्पित कर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की. शाम को महाआरती के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

सुबह से दर्शन-पूजन के लिए लगी रही कतार

शनिदेव मंदिर का पट सुबह 5 बजे खोल दिया गया. इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और शनि दोष से मुक्ति की कामना की. मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा.

महाआरती के बाद हुआ भव्य भंडारा

Shani Dev Temple : शाम में महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. श्रद्धालुओं का मानना है कि शनिदेव का प्रसाद ग्रहण करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

सुरक्षा और व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की थी. समिति के सदस्य दिनभर मंदिर परिसर में तैनात रहे और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा. मंदिर व्यवस्थापक ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को इसी प्रकार विशेष पूजा और श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है.

आज इन मंदिरों में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

शहर की पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना तथा संध्या महाआरती होगी. वहीं विजयनगर शनिदेव मंदिर में संध्या महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा.मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी भगवान की विशेष पूजा की जा रही है. सुबह पंचामृत स्नान के बाद दोपहर 12 बजे भोग लगाया जाएगा. संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा एवं भव्य आरती होगी. दोपहर 1 बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.

ALSO READ: बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन