बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव

Updated:
विज्ञापन
बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव

सांकेतिक तस्वीर

Banka Mandi Bhav : गेहूं 2650 रुपये और बासमती 13,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, डीजल-पेट्रोल महंगा होने से आगे कीमत बढ़ने की आशंका

विज्ञापन

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi Bhav : बांका की थोक मंडी में शनिवार को खाद्यान्न, दलहन, तिलहन और अन्य जिंसों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. अधिकांश आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि आलू और प्याज के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई की बढ़ती लागत के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी आ सकती है.

मंडी में सामान्य रही आवक

व्यापारियों के अनुसार शनिवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रही, जिससे बाजार भाव स्थिर बने रहे. बांका की मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से आती हैं. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर बाजार पर पड़ने लगा है.

व्यापारियों ने जताई महंगाई बढ़ने की आशंका

Banka Mandi Bhav : स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. यदि परिवहन लागत में और वृद्धि हुई तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न एवं अन्य जिंसों के दाम बढ़ सकते हैं.

जानिए किस वस्तु की कितनी कीमत है

जिंसन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसूरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
मसूर दाल55506750
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1100014500
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज18001900
नोट: गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन