राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टार्टअप्स व उद्यमिता पर संगोष्ठी का आयोजन

Updated at : 25 Jan 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्टार्टअप्स व उद्यमिता पर संगोष्ठी का आयोजन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को संस्थान के छात्र-छात्राओं को उद्यमशीलता के मार्ग पर प्रेरित और जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. प्रखंड के कोतवाली स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को संस्थान के छात्र-छात्राओं को उद्यमशीलता के मार्ग पर प्रेरित और जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह संगोष्ठी ई. नीलमणि सरोज की देख रेख में आयोजित किया गया. इस दौरान विशेषज्ञों और शिक्षकों ने अपने विचार और अनुभव साझा किये. इस संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में न एनआईटी पटना की पूर्व छात्रा सह सफल व्यवसाई व उद्यमी ई. वीणा सरोज मुख्य रूप से उपस्थित थी, उन्होंने उद्यमशीलता के महत्व, नवाचार और स्टार्टअप स्थापित करने के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधानों पर विस्तृत चर्चा की. इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान के प्राचार्य ई. राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को उद्यमशीलता के क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरित किया और तकनीकी ज्ञान एवं रचनात्मकता का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया. मौके पर ई. राकेश कुमार, डा. सागर कुमार और ई. निवेदिता ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए छात्रों को कौशल और रचनात्मकता का उपयोग उद्यमशीलता की सफलता के लिए प्रेरणा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन