एसडीपीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरी��्षण, किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
एसडीपीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरी��्षण, किया फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च सीडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च सीडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर बेलहर पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान शामिल थे. बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी एवं एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद ने क्षेत्र के नक्सल प्रभावित एवं अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करते हुए निरीक्षण किया. निरीक्षण एवं एरिया डोमिनेशन के क्रम में मतदान केंद्र घोघा, कुमारी, गेरुआ सहित दर्जनों नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. साथ ही साथ निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र पर होने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया. इस मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि वीरेंद्र कुमार, कमलेश सिंह के साथ बीएसएफ के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन