एसडीओ ने बिजली तार चोरी के मामले में थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने बिजली तार चोरी के मामले में थाना में दिया आवेदन

एसडीओ ने बिजली तार चोरी के मामले में थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत विश्वंभरचक गांव के पुरब बहियार में करीब एक किलोमीटर तक बिजली की तार का चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने खेमीचक गांव निवासी जितेंद्र दास तथा जानकीपुर गांव निवासी चन्द्रशेखर दास को नामजद करते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है. सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों ने सूचना मिली कि दो युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली का तार काट रहा है. सूचना मिलने पर जब घटना स्थल पर पहुंचा तो घटना स्थल पर तार का बंडल एवं चोर का एक बाइक पड़ी हुई थी. सहायक अभियंता के द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन