सहयोग शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के शामिल होने की संभावना, तैयारियां तेज
प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के अगले चरण में आगामी 16 जून को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है.
बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के अगले चरण में आगामी 16 जून को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए शिविर की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इस चरण में खड़िहारा, खडहरा तथा सोनडिहा दक्षिणी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. मंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं. शिविर में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के आलोक में सहयोग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. प्रखंड मुख्यालय की ओर से भी पंचायत क्षेत्र के लोगों से सहयोग शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए