गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:35 PM
Police recovered missing girl
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटूकचक गांव से गत दिनों गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गत दिनों उक्त गांव से लड़की गायब हो गयी थी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी के बाद से पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर शुक्रवार को उक्त लड़की को बरामद कर लिया है. जिसे आज बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जायेगा. कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं मामले की जानकारी लड़की को परिजनों को दे दी गयी है. शराब के नशे में पत्नी को मारकर किया जख्मी, गिरफ्तार बांका. शहर के करहरिया मोहल्ला में शुक्रवार को शराब के नशे में एक युवक ने अपने पत्नी को मारकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद पत्नी ने 112 पर कॉल पर मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शराबी पति मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां पत्नी के बयान पर पुलिस ने थाना में कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है. वहीं थाना क्षेत्र के दुधारी चौक के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम सतन लैया घर दुधारी बताया है. जिसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया. फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल बांका. सदर थाना क्षेत्र के डाड़ा गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी राकेश यादव के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसके बाद न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया गया. गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










