दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार

दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें झिकुलिया गांव से प्रेम दास को तथा अमगढ़बा गांव से श्याम यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनो वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे मामले में काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, पुअनि आदित्य कुमार, राजेश कुमार के अलावे पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




