तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Abhay Kumar Updated At : 10 Apr 2025 6:49 PM
तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने छापामारी कर तीन वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिसमें अभियुक्त खरवा गांव के गोरेलाल यादव, चित्रसेन गांव के कुमुद दास एवं छोटेलाल पंडित शामिल है. तीनों के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से मामला चल रहा था. जिसके बाद भी तीनों काफी दिनों से फरार रहने के कारण न्यायालय ने तीनों के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया था. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि गौतम कुमार, आदित्य कुमार एवं राजेश कुमार तथा पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










