मारपीट मामले के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Published by : Abhay Kumar Updated At : 08 May 2025 10:21 PM
मारपीट मामले के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेलहर. थाना क्षेत्र के बसमत्ता भट्ठाटोला गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना कांड संख्या 120/25 मामले के आरोपी राजेश तुरी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. लगभग 12 दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें पुलिस ने पूर्व में एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. गिरफ्तार राजेश तुरी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार एवं पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










