ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत

Updated at : 03 May 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत

सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पोखरिया निवासी इस्लाम अंसारी के रूप में हुई. इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता पैदल बाजार जा रहे थे. इसी दौरान पोखरिया चौक पर एक ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ऑटो को जब्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.

सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर घायल

बांका. शहर स्थित ब्लॉक गेट के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गये. जख्मी सब इंस्पेक्टर का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. बताया जा रहा है कि बांका निवासी सब इंस्पेक्टर जयशंकर दुबे बाइक से बाजार जा रहे थे. ब्लॉक गेट के समीप उनकी बाइक एक गड्ढे में जाने से असंतुलित होकर गिर गयी, जिससे वे गिरकर जख्मी हो गये. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

दो अलग-अलग जगह बाइक की टक्कर से तीन लोग जख्मी

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित ककवारा के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार रहमत नगर निवासी मो इम्तियाज अपने दोस्तो के साथ ओढ़नी डैम गया था. जहां से घर लौटने के दौरान ककवारा के समीप दूसरे बाइक सवार ने इम्तियाज की बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गयी और इम्तियाज गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

वहीं जगतपुर संत जोसफ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार खड़हारा गांव निवासी मो असर और बीबी फुदो बाइक से बलियामहरा से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में संत जोसफ मोड़ के समीप बाइक असंतुलित हो गयी, जिसमें दोनों बाइक लेकर गिरकर जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन