पिकअप वाहन के धक्के से एक की मौत, दो युवक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 11:23 PM
धोरैया बाजार में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया.
धोरैया. धोरैया बाजार में रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार धक्का मार दिया. जिसमें एक युवक रामपुर गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम की मौत हो गयी, जबकि मोहम्मद आदिल का इलाज जारी है. भाग रहे पिकअप वाहन को धोरैया पुलिस ने पीछा कर चांदनी चौक के पास से पकड़ लिया. वही नशे में धुत चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया गया. भाग रहे पिकअप वाहन चांदनी चौक के पास हाई मास्क लाइट से भी टकरा गया. इस दुर्घटना में पिकअप वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक पहले गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसमें मोहम्मद सद्दाम को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया जहां से इलाज के लिए सिलिगुड़ी ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई जबकि चालक व खलासी गया जिले के अबगिल्ला गांव निवासी चालक सुनील कुमार तथा खलासी मोहम्मद सद्दाम को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धूत थे. इस संदर्भ में थाना में जख्मी मोहम्मद आदिल के पिता मोहम्मद कुदरत के बयान पर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि धक्का मारने से पूर्व कुरमा गांव के पास भी उक्त वाहन ने कुर्मा गांव निवासी सादान नवाज को भी धक्का मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. जिसका इलाज भागलपुर में चल रहा है. वहीं पुलिस ने बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










