ePaper

पासी टोला निवासी 9वीं की लापता छात्रा का नहीं मिल रहा सुराग

Updated at : 21 Oct 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
पासी टोला निवासी 9वीं की लापता छात्रा का नहीं मिल रहा सुराग

कटोरिया बाजार के पासी टोला निवासी नवम वर्ग की लापता छात्रा का सातवें दिन भी सुराग नहीं मिल पाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया बाजार के पासी टोला निवासी नवम वर्ग की लापता छात्रा का सातवें दिन भी सुराग नहीं मिल पाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं. लापता छात्रा जूली कुमारी इंटरस्तरीय प्राेजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया में पढाई करती है. इस संबंध में लापता छात्रा के पिता लालमोहन चौधरी ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसमें उसने बताया है कि पुत्र धर्मवीर चौधरी का साला नितेश चौधरी ग्राम घोघा गत 3 अक्टूबर को ही उसके घर आया था. गत 15 अक्टूबर को पुत्री जूली कुमारी घर से शौच जाने की बात कहकर निकली. दो घंटे बाद भी जब पुत्री लौट कर नहीं आयी, तो खोजबीन शुरू की गयी. पिता ने बताया है कि पुत्र का साला भी उसी दिन कटोरिया से अपने घर के लिए निकला है. अपने स्तर से खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. विदित हो कि लापता छात्रा के पिता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस टीम ने कई जगहों पर पहुंच कर जांच-पड़ताल भी की. लेकिन लापता छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाने से परिजनों की चिंता बढ़ते जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन